Chandrayaan 3 : लैंडिंग रही कामयाब,साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बना भारत

0
143
Chandrayaan-3

नई दिल्ली: Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Successful Landing) ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है.भारत ने इतिहास रच दिया है.

Chandrayaan-3 Landing on Lunar South Pole के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है.

जबकि चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है.

भारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ (अभी रूस) और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं.

चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं.

चंद्रयान-3 का लैंडर बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर उतरा था.

इसके दो घंटे और 26 मिनट बाद रोवर भी लैंडर से बाहर आ गया. रोवर छह पहियों वाला रोबोट है.

ये चांद की सतह पर चलेगा.

इसके पहियों में अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो की छाप है.

Chandrayaan 3:जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर चलेगा, वैसे-वैसे अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो की छाप छपती चली जाएगी.

चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका से वर्चुअली देखा.

सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने इसरो और देश को बधाई दी.

पीएम मोदी ने कहा कि चंदा मामा अब दूर के नहीं, टूर के हैं.

चंद्रयान-3 के लैंडिंग की शुरुआत 5 बजकर 30 मिनट पर हुई. रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही.

इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की.

तब चंद्रयान-3 की चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी.

इसके 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से चंद्रयान-3 ने 25 किमी का सफर पूरा किया.

फिर लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया.

शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा.

इस तरह भारत चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.

Follow us on Facebook

Follow us on YouTube

Download our App

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here