गुजरात में कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव हारे

0
144
गुजरात

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी छठी बार जीती

अहमदाबाद।LNN। गुजरात विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार छठी बार जीत दर्ज की है।

इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी चुनाव ही नही हारी बल्कि सीएम कैंडिडेट की दौड़ में शामिल शक्ति सिंह गोहिल भी चुनाव हार गये हैं।

इसके अलावा गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता अर्जुन मोढवाडिया भी अपनी सीट गंवा बैठे हैं।

कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर सीट से 1855 वोट से चुनाव हार गये हैं।

Click To Read More National News

भारतीय जनता पार्टी के बाबूभाई बोखरिया ने उन्हें शिकस्त दी है।

इसके अलावा गुजरात के मांडवी सीट से शक्ति सिंह गोहिल भी चुनाव हारे हैं।

उन्हें भारतीय जनता पार्टी के विरेन्द्र सिंह बहादुर सिंह जड़ेजा ने लगभग 9 हजार वोटों से हराया है।

कांग्रेस एक कद्दावर नेता और पूर्व सीएम चिमनभाई पटेल के बेटे सिद्धार्थ पटेल भी अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गये हैं।

सिद्धार्थ पटेल दाभाई सीट से चुनाव लड़ रहे थे।

उन्हें भारतीय जनता पार्टी के शैलेष भाई मेहता ने शिकस्त दी है।

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार छठी बार जीत हासिल की है।

कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोहिल ने इस साल राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल को राज्यसभा चुनाव जितवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

पेशे से वकील शक्ति सिंह गोहिल 2012 में भी विधानसभा चुनाव हार गये थे।

लेकिन साल 2014 में हुए विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर वह विधायक बने थे।

Follow Us At Facebook

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here