कांग्रेस मुक्त भारत की ओर भाजपा

भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता: अमित शाह

0
150
कांग्रेस

देश में महज चार राज्यों में सिमट गई कांग्रेस

नई दिल्ली। साल 2018 में कर्नाटक, मिजोरम और मेघालय में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

अब भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत के एजेंडे पर काम करने के लिए अागे का एजेंडा तय कर रखा है।

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह ने संकेत दिया कि ‘मोदी के नेतृत्व में आगे भविष्य में त्रिपुरा, मेघालय और कर्नाटक में भी हमारी ही जीत होगी।’

अमित शाह ने कहा कि देश की जनता इसी तरह भाजपा को आगे बढ़ाएगी।

2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीतना  तय है।

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों में ही पीएम मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था।

2014 के लोकसभा चुनावों के बाद देश में 18 राज्यों में चुनाव हो चुके हैं।

इनमें से 11 राज्यों में भाजपा जीती है।

देश के 29 राज्यों में से 14 राज्यों में भाजपा की सरकारें है।

बिहार, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम में भाजपा दूसरे दलों के साथ सत्ता में है।

भाजपा प्रमुख अमित शाह से जब पूछा गया कि क्या गुजरात में कांग्रेस के साथ कड़ा मुकाबला था ।

तो उन्होंने कहा कि जीत के अंतर में अपने प्रतिद्वंद्वी से आठ फीसद आगे रहना ‘कांटे की टक्कर’ नहीं कहा जा सकता।

शाह ने गुजरात में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यों को दिया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत वंशवाद, जातिवाद एवं तुष्टिकरण के खिलाफ प्रधानमंत्री के विकास के एजेंडे की जीत है।

अमित शाह ने जीत के लिए दोनों राज्यों में पार्टी के प्रदेश नेताओं को बधाई दी।

Follow us on Facebook.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here