अजिंक्य रहाणे के पिता जमानत पर छूटे

मधुकर बाबूराव रहाणे की कार ने महिला को कुचला

0
159
अजिंक्य रहाणे

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे अजिंक्य रहाणे

कोल्हापुर। टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे की कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया।

घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

कोल्हापुर पुलिस ने अजिंक्य रहाणे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ घंटों बाद रहाणे के पिता जमानत पर रिहा हो गए।

जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त पूरा रहाणे परिवार कार में मौजूद था।

ये लोग कार से मुंबई जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे तड़के चार बजे नेशनल हाईवे 4 पर अपनी हुंडई आई-20 से जा रहे थे।

कहा जा रहा है कि उस समय उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी।

कंगल इलाके में उन्होंने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया और आशा काम्बले नाम की महिला को टक्कर मार दी।

आशा इस टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गईं। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान आशा ने दम तोड़ दिया।

अजिंक्य रहाणे इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं।

टीम इंडिया को दो हफ्ते बाद द.अफ्रीका दौरे के लिए भी रवाना होना है।

Follow us on Facebook.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here