सुपरस्टार सलमान ने विज्ञापनों से की सबसे अधिक कमाई

0
203

सुपरस्टार सलमान फोर्ब्स इंडिया टॉप सेलिब्रिटीज में फिर नंबर 1

सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर फोर्ब्स की मनोरंजन जगत से जुड़ी सर्वाधिक आय वाले भारतीयों की वार्षिक सूची में शीर्ष पर हैं।

इस साल की फोर्ब्स इंडिया सेलीब्रिटी 100 सूची मशहूर हस्तियों की मनोरंजन जगत से जुड़ी आय पर आधारित है।

सलमान ने एक अक्टूबर, 2016 से 30 सितंबर, 2017 की अवधि के लिए कई ब्रांड के विज्ञापनों से हुई।

कमाई के आधार पर सर्वाधिक 232.83 करोड़ रुपए कमाए।

वहीं शाहरूख खान 170.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पिछले साल की ही तरह दूसरे स्थान पर रहे।

भारतीय क्रिकेट टीम के नवविवाहित कप्तान विराट कोहली 100.72 करोड़ रुपए की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

लिस्ट में साउथ इंडिया के 13 अभिनेता भी शामिल हैं।

पिछले साल यह संख्या 11 थी।

शीर्ष दस में शामिल प्रियंका चोपड़ा अकेली महिला हैं।

वह 68 करोड़ रुपए के साथ सातवें स्थान पर हैं।

बैडमिंटन खिलाड़ी पी सिंधु 57.25 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 13वें स्थान पर हैं। उनकी कमाई इस अवधि में करीब 17 गुना बढ़ी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here