आश्रम में बंधक युवतियों को छुड़ाया

महिलाओं ने आश्रम में दुष्कर्म की शिकायत की: पुलिस अधीक्षक

0
193
आश्रम

महिलाओं के आरोप निराधार: आश्रम संचालक

बस्ती। जिले में स्थित संत कुटीर आश्रम में महिला श्रद्धालुओं के साथ रेप और मारपीट की शिकायतें मिली हैं।

यहां रह रही महिला श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि बाबा सच्चिदानंद और उसके गुर्गे आश्रम में रह रही महिलाओं का जबरन यौन शोषण करते हैं।

और विरोध करने पर उनसे मारपीट करते हैं।

पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर बस्ती पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस बीच बाबा सच्चिदानंद गुर्गों समेत फरार हो गया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा है।

कुछ महिलाओं ने दुष्कर्म की शिकायतें की हैं।

उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इधर,पीड़ित युवतियों ने कहा है कि वो छत्तीसगढ़ की रहने वाली है ।

साल 2008 में 12 साल की उम्र में लाई गई थी।

पीड़िता ने कहा कि उसे गलत काम करने को कहा जाता है।

लेकिन जब वो मना करती है तो कई बाबा मिलकर दुष्कर्म करते हैं और मारपीट करते हैं।

पीड़िता के मुताबिक उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है।

पीड़िता ने बताया कि यह सिलसिला काफी पुराना है। इस बाबा के देशभर में कई आश्रम हैं।

संत कुटीर में रह रही साध्वियों ने जिन पर आरोप लगाया है।

उनमें आश्रम के मालिक सच्चिदानंद और परम चेतानंद, विश्वासानंद और ज्ञान बैराग्यानंद शामिल हैं।

साध्वियों में दो छत्तीसगढ़ और दो बस्ती की ही रहने वाली है।

चारों ने भागकर एसपी ऑफिस में अपनी फरियाद सुनाई।

पीड़िता के मुताबिक प्रमिला बाई और कमला बाई लड़कियों को बहला फुसला कर शोषण के लिए बाबा को परोसती है।

इधर, आश्रम के संचालक ने सफाई दी है कि महिलाओं के आरोप निराधार हैं।

उन्हें पैसों की हेराफेरी के आरोप में आश्रम से निकाला जा चुका है।

Follow us on Facebook.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here