भाजपा गुजरात में नए चेहरे को बनाएगी मुख्यमंत्री

भाजपा गुजरात में स्मृति इरानी को बना सकती है मुख्यमंत्री

0
212
भाजपा

मनसुख एल मंदाविया और वजूभाई वाला के नाम भी चर्चा में

नई दिल्ली।  भाजपा गुजरात में जल्द ही नई सरकार बनाएगी।

पार्टी के चुनाव जीतने के साथ ही मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा भी तेज हो गई है।

रिपोर्ट्स हैं कि इस बार भाजपा विजय रुपाणी को राज्य का मुख्यमंत्री ना बनाकर किसी नए चेहरे को सबके सामने लाएगी।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक इरानी की लीडरशिप क्वालिटी के चलते भाजपा के लिए वह सीएम पद की सबसे पहली पसंद हैं।

हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

वहीं इरानी ने भी इस खबर से इनकार करते हुए कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार नहीं हैं।

इसके अलावा केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री और मनसुख एल मंदाविया भी इस पद के लिए भाजपा की दूसरी पसंद हैं।

मंदाविया सौराष्ट्र के पाटीदार समुदाय से आते हैं और वह ऐसे नेता हैं जो किसानों के काफी करीब हैं।

इनके अलावा गुजरात सीएम पद के लिए भाजपा की तीसरी पसंद कर्नाटक के वर्तमान गवर्नर और गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वजूभाई वाला हैं।

गुजरात कैबिनेट में वाला पहले भी वित्त, श्रम और रोजगार जैसे विभागों को संभाल चुके हैं।

Follow us on Facebook.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here